Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधदुकानदार को रिवाल्वर से धमकाने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में...

दुकानदार को रिवाल्वर से धमकाने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून: कानपुर में नशेबाज युवक का दुकानदार को धमकाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हैं| वीडियो जाजमऊ के जेके कॉलोनी का बताया जा रहा है।

विडियो में एक बाइक सवार युवक हाथ में रिवाल्वर लेकर पान मसाला दुकानदार को धमकाते हुए दिख रहा है। इस घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी युवक नशे की हालत में था। उसका इलाके के एक युवक के साथ विवाद हुआ था।इसमें वह दुकानदार से युवक का पता पूछ रहा था। इस बीच मे आक्रोशित होकर उसने रिवाल्वर निकाल कर दुकानदार से गाली गलौज कर धमकाने लगा। जिसकी लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि ये वीडियो वायरल कहा का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। दुकानदार से भी पूछताछ की गई है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments