Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधएयर इंडिया में महिला पर पेशाब करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस...

एयर इंडिया में महिला पर पेशाब करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एयर इंडिया द्वारा की गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दायर की गयी है। मामले में आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 354, 509 और भारतीय विमानन कानून की धारा 23 के तहत केस दायर किया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला व आरोपी दोनों दिल्ली में नहीं रहते हैं। महिला के आसपास बैठने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कहने पर आव्रजन ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इसके अलावा आरोपी के बारे में जानकारी लेने के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने आरोपी एस मिश्रा के एक रिश्तेदार से मिलने मुंबई पहुंची और पूछताछ की। इससे पहले एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पाबंदी लगा दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments