Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जिला सलाहकार समिति के साथ की बैठक

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जिला सलाहकार समिति के साथ की बैठक

रूद्रपुर : जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक की गयी| बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर न बना होने पर सख्त नाराजगी जाहिर की| उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर पीसीपीएनडीटी का वैतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर पूर्णतः तैयार होने तक बैठक आयोजित न की जाने के निर्देश दिये।

समिति ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुर के पंजीकरण तथा जीवनदीप डायग्नोस्टिक सेंटर रूद्रपुर, गर्ग अल्ट्रासाउण्ड सेंटर जसपुर, एचएस मैमोरियल किलकारी होस्पिटल जसपुर, एचबी स्पेशिलिटी होस्पिटल रूद्रपुर, टुरना सर्जिकल हॉस्पिटल सितारगंज के नवीनीकरण की अनुमति दी। समिति नेे 4 प्रकरणों को विभिन्न कारणों से लम्बित रखते हुए आगामी बैठक में प्रस्तु करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनीता रतूड़ी, एसीएमओ डॉ.हरेन्द्र मलिक, रेडियोलोजिस्ट डॉ.विनय कुमार यादव, डीजीसी बी.सिंह, एनजीओ सदस्य हीरा जंगपांगी, सरोज ठाकुर, सीमा सिंह, पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर प्रदीप मेहर आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments