Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी सोनिका ने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

जिलाधिकारी सोनिका ने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया| कार्यक्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने बतौर अतिथि प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने अध्यनरत छात्राओं व बालिकाओं से मुलाकात की| जिलाधिकारी ने छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को भी दूर किया।

जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए पढाई और भविष्य पर ध्यान देने की बात कही| उन्होंने कहा कि आप ये मत सोचो की कोई आपके बारे में क्या बोल रहा है आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। सफलता में शार्टकट नहीं होते इसलिए मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी। तकनीकी का इस्तेमाल आगे बढने के लिए करें लकिन इनके आदि न बने।

जिलाधिकारी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि अपने आप को किसी से कम न समझे। कई छात्राओं ने कहा कि कई बार आत्मविश्वास नही हो पाता कि हम कर पाएंगें, इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि खुद पर विश्वास करें आशा रखें तथा हिम्मत न हारें, यही सफलता के राज है। कई बार ऐसा होता है कि हमे सफलता जल्दी नहीं मिल पाती जिसपर हताश न हो, प्रयास करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।

कालेज की छात्राओं ने सवाल किया कि सिविल सर्विस में जाने के लिए कोचिंग की आवश्यकता है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा नहीं है सिविल सेवा में निकलने के लिए कोचिंग जरूरी है, 50 प्रतिशत् छात्र/छात्राएं बिना कोचिंग के सिविल सेवा चयनित होते हैं, इसके लिए डिसिप्लेन की आवश्यकता है।

बता दें, ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’’ भ्रमण कार्यक्रम के तहत् विकासखण्ड चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला की 34 छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले उन्हें लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी का भ्रमण भी कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, संयुक्त मजिस्टेªट वरूणा अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास मोहित चैधरी, सीडीपीओ सहसपुर देव थपलिया, सीडीपीओ शहर शिखा कण्डवाल सहित विभिन्न विकासखण्ड से आई छात्राएं आंगबाड़ी सुपरवाईजर उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments