Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रेस क्लब अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा की माता का 96वें वर्ष की आयु...

प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा की माता का 96वें वर्ष की आयु में हुआ निधन

देहरादून: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा की माता सांगली देवी का 96वें वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब ने आज मंगलवार को अध्यक्ष अजय राणा की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने दिवंगत सांगली देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक सामान्य महिला होते हुए भी पहाड़ों में महिलाओं की दशा को लेकर काफी चिंतित रहती थीं। उन्होंने राज्य आन्दोलन में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और खेतीबाड़ी छोड़कर ऋषिकेश, कोटद्वार और देहरादून धरना प्रदर्शनों में शिरकत करती थीं। उनके पति कन्हैयालाल लखेड़ा और चन्द्र सिंह नेगी ने 1994 में देवी का डांडा यमकेश्वर में दो सप्ताह तक आमरण अनशन किया तो उसमें भी दिवंगत सांगली देवी ने आसपास के गाँव की महिलाओं और नौजवानों को संगठित और प्रेरित करने में अहम् भूमिका निभाई। उनके इस योगदान पर उत्तरांचल प्रेस क्लब गर्व महसूस करता है।

शोकसभा का संचालन संयुक्त मंत्री मीना नेगी ने किया। इस अवसर पर क्लब कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य विनोद पुंडीर, पूर्व महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ सदस्य नीरज कोहली, रविन्द्र नाथ कौशिक, भूपत सिंह बिष्ट, तिलक राज, देवेंद्र सिंह नेगी, राजकिशोर तिवारी, हरीश कंडारी, संजय किमोठी सहित कई सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments