Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी के जेल रोड चौराहे का नाम अब होगा स्वामी विवेकानंद चौराहा

हल्द्वानी के जेल रोड चौराहे का नाम अब होगा स्वामी विवेकानंद चौराहा

हल्द्वानी: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण किया। इस मौके पर जेल रोड चौराहे का नाम स्वामी विवेकानंद चौराहा भी रखा गया।

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री भटट ने कहा कि विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा केन्द्र सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की घोषणा पर कार्य शीघ्र ही किया जायेगा इससे हल्द्वानी शहर का सौन्दर्यीकरण को चारचांद लगेंगे।

इस अवसर पर मेयर डा. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में जेल रोड चौराहे को स्वामी विवेकानंद चौराहा बनाए जाने की घोषणा की थी, इसी दिशा में गुरूवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शहरवासियों को इस सुंदर चौराहे की सौगात दी गई , जिसमें म्यूजिकल फव्वारा, स्वामी विवेकानंद की मूर्ति और आई लव हल्द्वानी सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। उन्होंने कहा शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए चौराहों को चौड़ा करने के लिए सरकार के निर्देश पर नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, साकेत अग्रवाल,डा. अनिल कपूर डब्बू, हेमन्त द्विवेदी, तरूण बंसल, चतुर सिंह बोरा, जितेन्द्र मेहता, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, दिवाकर स्रोती,चन्दन बिष्ट, राहुल झिंगरन, शान्ति भटट, प्रतिभा जोशी, मोहन पाठक, नीरज बिष्ट के साथ ही नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी के साथ ही एनी लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments