Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधपटवारी पेपर लीक मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

पटवारी पेपर लीक मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: लोक सेवा आयोग ने आठ जनवरी को लेखपाल लिखित परीक्षा कराई थी| परीक्षा से पहले ही पेपर लीक कर दिया गया| इस मामले में अनुभाग अधिकारी व उसकी पत्नी सहित सात आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया| एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से यह मुकदमा दर्ज कराया गया| इस पूरे मामले की जांच एसटीएफ ही करेगी।

प्रदेश में 498 केंद्रों पर कराई गयी लेखपाल की लिखित परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया| इस मामले में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस प्रकरण में कुल सात आरोपियों को नामजद करते हुए कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

एसटीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा की ओर से पेपर लीक करने वाले लोक सेवा आयोग के अतिगोपन अनुभाग-3 के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रितु, राजपाल निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर हाल ग्राम सुकरासा अंबूवाला पथरी, संजीव कुमार निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेड़ी सहारनपुर हाल फ्लैट नंबर जी-407 जुर्स कंट्री ज्वालापुर, रामकुमार निवासी ग्राम सेठपुर लक्सर, मनीष कुमार निवासी गंगनहर कोतवाली रुड़की, प्रमोद निवासी लक्सर के खिलाफ धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120-बी और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-1998 की धारा तीन और धार चार के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments