Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजोशीमठ के बाद मठियाणगांव में भी मंडरा रहा है खतरा, भूधंसाव के...

जोशीमठ के बाद मठियाणगांव में भी मंडरा रहा है खतरा, भूधंसाव के कारण लोगों को छोड़ना पड़ रहा है घर

देहरादून: जोशीमठ में आपदा के बाद से राज्य में और भी कई स्थानों पर भूधंसाव का मामला सामने आ रहा है I चंबा और उत्तरकाशी राजमार्ग पर बनी सुरंग के ऊपर भू-धंसाव हो रहा है I जिसके कारण गांव के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।

जोशीमठ आपदा के बाद से चंबा के मठियाणगांव (गुल्डी) व मंज्यूड़ गांव के लोग भी सहमे हैं। चंबा-उत्तरकाशी राजमार्ग पर बनाई गई सुरंग के ऊपर भू-धंसाव होने से मठियाण गाव पर भी खतरा मंडरा रहा है I गांव में भूधंसाव के कारण कई मकानों में बड़ी दरारें पड गई हैं। जिसके कारण मठियाणगांव के सात परिवारों ने अपने मकान छोड़ दिए हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षात्मक उपाए करने की गुहार लगाई है।

इस मामले में ग्राम प्रधान कुसुम नेगी ने बताया कि सुरंग से गांव के कई मकानों को खतरा है। शासन-प्रशासन से कई बार कार्रवाई की मांग की गई है। लेकिन, अभी तक मामला ठंडे बस्ते में पड़ा होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।चंबा में सुरंग के कारण आई दरारें पुरानी हैं। हालांकि प्रभावित स्थान का परीक्षण करवाया जाएगा। शासन को भी इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments