Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसेल्फी लेते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ के हाथ नही लगा कोई सुराग

सेल्फी लेते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ के हाथ नही लगा कोई सुराग

देहरादून: सौंग नदी में सेल्फी लेते समय एक युवक नदी में डूब गयाI एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद भी युवक का कोई सुराग नही मिलाI

जानकारी के अनुसार लालतप्पड़ फैक्ट्री में काम करने वाले चार युवक रविवार शाम करीब चार बजे साहबनगर स्थित सौंग नदी के तट पर घूमने गए। जहां आफताब (19) निवासी ग्राम सांडी तहसील कथना जिला हरदोई उत्तर प्रदेश दोस्तों के साथ में सेल्फी ले रहा था। इस दौरान आफताब का पैर फिसल गया और वह सौंग नदी में डूब गया। आफताब के दोस्तों ने उसको काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया।

उन्होंने इसकी सूचना रायवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप पंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को जानकारी दी। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक आफताब का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना शाम करीब चार बजे की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments