Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधट्रेन में गांजा तस्करी कर रही युवती गिरफ्तार, 7 किलो 500 ग्राम...

ट्रेन में गांजा तस्करी कर रही युवती गिरफ्तार, 7 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद

देहरादून: मध्य प्रदेश में गांजा तस्करों के अलग ढंग से तस्करी करने का मामला सामने आया है I फोर व्हीलर वाहन के बाद अब ट्रेन से भी गांजे की तस्करी करना तस्करों ने शुरू कर दिया है। हाल ही में रेलवे पुलिस ने एक युवती को इस मामले में गिरफ्तार किया है I

बताया जा रहा है कि युवती उड़ीसा के संबलपुर से जबलपुर गांजे की तस्करी कर रही थी, जिसके कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। आरोपी युवती यात्री ट्रेन दुर्ग अजमेर में गांजा लेकर जबलपुर जा रही थी, जिसकी सूचना जीआरपी शहडोल पुलिस को लगी और स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी में युवती के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया।

रेल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक जेठू सिंह, प्रधान आरक्षक राम लोटन, महिला आरक्षक प्रियंका सिंह ,ने बताया कि आरोपी युवती निहारिका सोंधिया (रेलवे क्रॉसिंग गढ़ा जबलपुर) को गांजे के साथ गिरफ्तार कर रेल नारकोटिक्स ड्रग एवं अन्य धाराओं पर प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments