Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपलायन को रोकने व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी...

पलायन को रोकने व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

नैनीताल: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संस्था के प्रबन्धक व पर्यटन विभाग के साथ ग्रामीण स्तर पर पलायन को रोकने व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला कार्यालय में 13 डिस्ट्रीक, 13 डेस्टिनेंशन योजना के अंतर्गत मुक्तेश्वर हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन व भालूगाड़ में गॉधी अनाशक्ति आश्रम संग्रहालय को विकसित करने के संबंध में बैठक की|

जिलाधिकारी के अनुसार पुराने पुलिस थाना भवन में हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन हेतु सील बन्द लिफाफे समिति के सम्मुख टेंडर प्रस्तुत किये थे जिसमें सबसे अधिकतम रूपये चार लाख, बीस हजार का टेंडर प्रस्तुत था। जिसमें समिति के निर्णय के बाद सभी टेंडरों को निरस्त करते हुए पुनः टेंडर के लिए रूपये पॉच लाख की धनराशि के साथ अतिरिक्त जीएसटी निर्धारित की गई है।
गर्ब्याल ने परियोजना निदेशक अजय सिंह एवं पर्यटन अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डेय एवं सम्बन्धित संस्था के सदस्यों को निर्देश दिये हैं कि हैण्डीक्राफ्ट, लाइब्रेरी, ओपन थ्रेटर व पर्यटको के लिए रूकने के लिए आवास आदि की व्यवस्था हेतु क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराएंI उन्होंने कहा कि विकासखण्ड स्तर पर प्रत्येक ग्रामवासियों को पॉलीहाउस, मत्स्य पालन, डेरी, मुर्गी पालन, मडुवा उत्पादन अन्य स्थानीय उत्पादों से जोड़कर रोजगार से जोड़ना है ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
बैठक में कोषाधिकारी स्वाती जोशी, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, होटल एसोसिऐशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जल प्रभाग चिड़ समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रबन्धक भवान सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ दीपक मेलकानी, अनाशक्ति आश्रम कौसानी रमेश चन्द्र पाण्डे के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments