Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आए दिन लग रहे जाम व अतिक्रमण का...

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आए दिन लग रहे जाम व अतिक्रमण का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम व अतिक्रमण पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया I इस दौरान उन्होंने उक्त मोटर मार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

सोमवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त मोटर मार्ग पर लग रहे जाम एवं अतिक्रमण के संबंध में समिति गठन करने के निर्देश दिए I जिसमें अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक अभियंता लोनिवि, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित करते हुए उक्त सड़क का बस अड्डे से जीजीआईसी तक सीमांकन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि इस संबंध में तुरंत निरीक्षण करते हुए सड़क मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें ताकि उक्त सड़क में जाम की समस्या न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किया गया है तो उसे नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सड़क मार्ग पर नालियों एवं गड्डों को भी दुरस्त करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जीजीआईसी एवं महाविद्यालय रुद्रप्रयाग का भी निरीक्षण किया I उन्होंने काॅलेज में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रधानाचार्य जीजीआईसी ने जिलाधिकारी से काॅलेज में पुस्तकालय एवं लैब कक्षों की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को जीजीआईसी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय एवं लैब के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर इस संबंध में विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

जिलाधिकारी ने राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग का निरीक्षण करते हुए संचालित कक्षाओं, लाईब्रेरी, कंप्यूटर लैब तथा विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं एवं तैनात शिक्षकों व कार्मिकों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिए कि काॅलेज में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर से बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो तथा शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कोई लापरवाही व शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने महाविद्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का रख-रखाब ठीक ढंग से करते हुए छात्र-छात्राओं को नियमानुसार पुस्तक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए। पुस्तकालय सहायक सतेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय में कुल 352 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। इसके साथ ही 8 नियमित एवं 7 संविदा शिक्षक हैं तथा 8 अतिरिक्त स्टाफ कार्यरत हैं।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि जीएस रावत, सहायक अभियंता अरविंद सतवार्या, रश्मि रावत, प्रभारी प्रधानाचार्य ममता रावत, संवदिा शिक्षक राकेश सिंह, वैयक्तिक अधिकारी ओम प्रकाश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments