Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआचार्य बालकृष्ण को यज्ञ का निमंत्रण देने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

आचार्य बालकृष्ण को यज्ञ का निमंत्रण देने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

देहरादून: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हरिद्वार में आचार्य बालकृष्ण के कनखल दिव्य मंदिर आश्रम पहुंचे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आश्रम पहुँचने पर भव्य स्वागत हुआ।

शास्त्री शुक्रवार पूरे दिन आचार्य बालकृष्ण के साथ ऋषिकेश स्थिति ब्यासी में रहे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर अपने यहां 13 से 19 फरवरी को आयोजित होने वाले यज्ञ का हरिद्वार के संत समाज को निमंत्रण देने पहुंचे थे। सुबह हरिद्वार दिव्य मंदिर आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वह आचार्य बालकृष्ण के साथ ब्यासी चले गए।

पूरा कार्यक्रम गोपनीय रखा गया। धीरेंद्र शास्त्री पूरे दिन बालकृष्ण के ब्यासी में रहे। ब्यासी से शास्त्री ने आचार्य बालकृष्ण के साथी अपने फेसबुक से वीडियो भी जारी किया था। देर रात शास्त्री और बालकृष्ण के साथ कनखल दिव्य मंदिर आश्रम पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया I

इस दौरान शास्त्री ने कहा कि हरिद्वार आकर अद्भुत लगा। आचार्य बालकृष्ण बड़े भाई हैं। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज दोनों को अच्छा लगा। दोनों की विधाएं अलग हैं, लेकिन मार्ग एक है। दोनों ने उन्हीं विधाओं पर चर्चा की। कहा कि सनातन विधि हमारे ऋषियों का मार्ग है। लोगों के जीवन को सुगम किस तरह से बनाया जा सकता है उसके लिए और बेहतरी से काम किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद देर रात शास्त्री हरिद्वार से छतरपुर के लिए चले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments