Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसाभारतीय वायु सेना मिग विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय वायु सेना मिग विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

देहरादून: राजस्थान के भरतपुर जिले में भारतीय वायु सेना मिग विमान के क्रैश होने से हड़कंप मच गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। टीम हादसे के कारणों का पता लगा रही है। नगला बीजा के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे अचानक से आसमान में से लहराता हुआ एक फाइटर प्लेन आबादी के बाहर गांव के खेतों में गिर गया। प्लेन क्रैश की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गांव के बाहर जगह-जगह प्लेन के टुकड़े बिखरे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्लेन क्रैश के मलबे में कहीं भी पायलट या अन्य घायल नजर नहीं आया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दुर्घटना से पहले पायलट, प्लेन से सुरक्षित बाहर निकल गया होगा। हालांकि, इस पूरी घटना को लेकर अभी तक रक्षा विभाग या हवाई सेना की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डिफेंस पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि हादसा होने की सूचना मिली है। पता लगाया जा रहा है कि कौन सा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments