Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअभी तक नहीं खुला जहरीली गैस फैलाने वाले सिलिंडर का राज, फिर...

अभी तक नहीं खुला जहरीली गैस फैलाने वाले सिलिंडर का राज, फिर से होगी बारीकी से जाँच

देहरादून: ट्रांजिट कैंप में जहरीली गैस फैलाने वाले सिलिंडर के स्त्रोत की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी है। अब पुलिस सिलिंडर की बारीकी से जांच कर उसमें बने मार्क और चिह्न से उसके स्त्रोत तक पहुंचेगी।

30 अगस्त 2022 को ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में एक कबाड़ की दुकान में पड़े क्लोरीन सिलिंडर की गैस लीक होने से स्थानीय लोगों का दम घुटने लगा था। वहां रहने वाले लोग इलाका छोड़कर दूर चले गए थे। इसके अलावा इलाके के कुछ चूहों और मुर्गों ने दम तोड़ दिया था। वहीं, पांच माह पहले ट्रांजिट कैंप में जहरीली गैस के रिसाव से प्रशासनिक अधिकारी समेत 47 लोग बेहोश हुए थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सिलिंडर को जमीन में दबा दिया था।

इसके बाद पुलिस ने कबाड़ गोदाम स्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसने बताया था कि वह आजाद नगर पानी की टंकी से कबाड़ में सिलिंडर खरीद कर लाया था। पुलिस ने बाद में सिलिंडर बेचने वाले पेयजल निगम के दो संविदा कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस अब तक अंजान है कि सिलिंडर पानी की टंकी में कहां से कैसे पहुंचा और उसमें कौन सी गैस थी।

इस मामले में पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारी भी कुछ नहीं बता सके थे। पुलिस को आशंका थी कि मरे चूहे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गैस के राज खुलेंगे लेकिन हाल ही आई रिपोर्ट से भी इसका खुलासा नहीं हो सका। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सिलिंडर थाने में रखा है और उसे साफ कर बारीकी से उसकी जांच की जाएगी। सिलिंडर में अगर कोई चिह्न मिलता है तो उसके आधार पर उसके स्त्रोत तक पहुंचा जाएगा। उन्होंने मामले के विवेचक को भी सिलिंडर की जांच करने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments