Latest news
गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिविकास विरोधी सोच रखने वाले जोशीमठ के नागरिकों को कर रहे गुमराह...

विकास विरोधी सोच रखने वाले जोशीमठ के नागरिकों को कर रहे गुमराह :महेंद्र भट्ट

देहरादून: रायवाला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति के प्रथम सत्र के पश्चात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने प्रथम सत्र में हुई चर्चा तथा आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के मुताबिक उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर सरकार का आभार व्यक्त किया गया।

प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने, मतांतरण के खिलाफ कठोर कानून पारित करने, भ्रष्टाचार पर ऐतिहासिक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार संगठन की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही सशक्त भू कानून राज्य में लागू करने जा रही है, जिसकी रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है। यह कानून राज्य के व्यापक हित में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा संगठन जीत का हैट्रिक लगाएगी। नगर निकाय के चुनाव में भी शत-प्रतिशत जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा में सरकार के प्रयास सराहनीय हैं, मगर कुछ माओवादी ताकतें आंतरिक व्यवस्था को चोट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

कहा कि सरकार जोशीमठ के मुद्दे को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आपदा प्रभावितों के विस्थापन तथा पुनर्वास को लेकर गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, विकास विरोधी सोच रखने वाले लोग स्थानीय नागरिकों को गुमराह कर जोशीमठ के पर्यटन तथा तीर्थाटन को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कर रहे चीन की मदद

वहीं जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भट्ट के बयान को जोशीमठ की जनता का अपमान बताया है। उन्‍होंने कहा है कि हम देश भक्त हैं। चीन की मदद तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खुद ऐसा बयान देकर कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments