Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसाराना गांव के तीन मकानों पर लगी आग, खाद्यान्न व घरेलू सामान...

राना गांव के तीन मकानों पर लगी आग, खाद्यान्न व घरेलू सामान हुआ जलकर राख

देहरादून: मध्य रात्रि राना गांव में तीन आवासीय मकानों में आग लगने से हडकंप मच गया I सूचना पर पुलिस व फायर सर्विस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया I

जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री धाम से लगी गीठ पट्टी में स्थित विकास खंड नौगांव का राना गांव में सोमवार रात करीब 1:30 बजे गांव के बीचोंबीच अचानक आवासीय मकानों में आग भड़क उठी।  सूचना पर रात को ही पुलिस व फायर सर्विस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकानों में रखा सारा खाद्यान्न व घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशुहानि नहीं हुई है। 

अग्निकांड में गांव के राजेंद्र सिंह, सोवेंदर सिंह व भरत सिंह का मकान जल कर राख हो गया है। जबकि एक अन्य मकान भी आंशिक रुप से प्रभावित हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट को भी आग लगने का कारण बताया जा रहा है। गांव के मुकेश चौहान ने तहसील प्रशासन से क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments