Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य विकास अधिकारी ने की जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन योजना की...

मुख्य विकास अधिकारी ने की जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण, रिवाइज डीपीआर, रेट्रो फिटिंग, बजट के प्रकरण, जमीन से सम्बन्धित मामले आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ चर्चा की।

बुधवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली| जिसपर अधिकारियों ने बताया कि कार्य में निरन्तर तेजी से हो रहा है| हम लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर निरन्तर अग्रसर हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाई जाये तथा निरन्तरता बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जिस समय योजना तैयार हो रही थी, उस समय अगर कोई घर इस योजना से आच्छादित करने में छूट गये हों या नये घरों को इसमें जोड़ना है, तो उन्हें भी इसमें शामिल कर लें।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में थर्ड पार्टी एजेंसियों के अधिकारियों से भी जल जीवन मिशन के अन्तर्गत उनके द्वारा लगाये गये मानव संसाधन आदि के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली तथा उन्हें निर्देश दिये कि वे फील्ड इंजीनियरों की संख्या को बढ़ाते हुये अपना एक आफिस हरिद्वार में स्थापित करना सुनिश्चित करें तथा जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रतिदिन की थर्ड पार्टी रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें, जिसके लिये टीम लीडर जिम्मेदार होंगे तथा वे कार्यदायी संस्था से सामंजस्य बनाये रखें।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(अमृत योजना) सी.पी. गंगवार, लोक निर्माण, थर्ड पार्टी आडिट के पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments