Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए निर्माणाधीन प्रीफ्रेब्रिकेटेड...

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए निर्माणाधीन प्रीफ्रेब्रिकेटेड कार्यो का किया निरीक्षण

जोशीमठ: भूधंसाव से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए ढाक में प्रीफेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब का निर्माण का कार्य जल्द पूर्व हो जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए निर्माणाधीन प्रीफ्रेब्रिकेटेड कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए| इस दौरान जिलाधिकारी राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों लोगों से भी मिले और उनके रहन सहन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

बता दें, आपदा प्रभवितों के लिए टीसीपी तिरहा के पास उद्यान विभाग की भूमि पर और ढाक गांव के निकट चयनित भूमि पर केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूडकी के सहयोग से वन-बीएचके, टू-बीएचके व थ्री-बीएचके के प्रीफ्रेब्रिकेटेड भवन बनाए जा रहे है। उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब का निर्माण अंतिम चरण में है जो एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

वही ढाक गांव में भूमि समतलीकरण के बाद प्री फैब कालोनी के लिए प्लिंथ लेवल का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। विद्युत व्यवस्था के लिए यहां पर विद्युत पोल लगाए जा चुके है। पेयजल व्यवस्था के लिए जल संस्थान के माध्यम से कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए ढाक में भी जल्द ही प्री फैब कालोनी बनकर तैयार हो जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments