Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधमहिला के साथ धोकाधड़ी कर रचाई शादी, धर्मांतरण न करने पर दी...

महिला के साथ धोकाधड़ी कर रचाई शादी, धर्मांतरण न करने पर दी हत्या की धमकी

हरिद्वार: कनखल क्षेत्र से महिला के साथ धोकादारी कर शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जबरन धर्मांतरण कराने और हत्या की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग नाम की दो फर्जी आईडी बरामद की गयी हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी एक महिला से अजहर अहमद ने राहुल नाम बताकर शादी रचाई थी। कुछ समय पहले ही महिला को मालूम हुआ कि अजहर ने उससे अपना धर्म और नाम छिपाकर धोखे से शादी की है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी अजहर जबरन उस पर अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में तत्काल उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी अजहर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

बताया कि आरोपी के पास से दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। जिसमें उसने अलग-अलग नाम से आईडी बनवाई हुई थी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments