Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधकूड़ा गाड़ी फंसने पर बाइक सवार ने दिखाई निर्दयता, मारपीट कर किया...

कूड़ा गाड़ी फंसने पर बाइक सवार ने दिखाई निर्दयता, मारपीट कर किया लहूलुहान

हल्द्वानी: संकरी गली में कूड़ा गाड़ी फंसने के बाद एक बाइक सवार ने सफाई कर्मी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद में पत्थर से हमला करके लहूलुहान भी कर दिया। सफाई कर्मी कोइलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

सफाई कर्मी मोहित रावत नें पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम वे कूड़ा गाड़ी लेकर जा रहे थे। हिल टाउन वाली गली संकरी होने की वजह से वहां गाड़ी फंस गई। इस पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनसे गाली-गलौज शुरु कर दी।

मामला मारपीट तक पहुंचा और बाइक सवार ने पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर सिर में लगने की वजह से मोहित लहूलुहान हो गए। उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर में टांके आए हैं। वहीं वर्तमान में उनका इलाज एसटीएच में चल रहा है। सफाई कर्मी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments