Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने राहत सामग्री के पांच ट्रकों को दिखाई हरी झण्डी

जिलाधिकारी ने राहत सामग्री के पांच ट्रकों को दिखाई हरी झण्डी

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने जोशीमठ क्षेत्र में राहत सामग्री के पांच ट्रकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ में आवश्यकताओं के अनुसार सामग्री भेजे जाने की बात कही।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि जिन पांच ट्रकों के माध्यम से सामग्री भेजी जा रही है, उनमें 550 कम्बल, 2550 फूड पैकेट(जिसमें-पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, दो किलो दाल, एक लीटर सरसों का तेल, एक किलो नमक, मिर्च, हल्दी, चायपत्ती, चीनी आदि शामिल हैं) प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि वहां जो प्री-फैब्रिकेटेड घर बनाये गये हैं, उनमें जो लोग शिफ्ट होंगे, शुरूआती दौर में उन्हें कोई दिक्कत न हो, इसको देखते हुये ये सामग्री भेजी जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चैहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कैन्तुरा, तहसीलदार रेखा आर्य, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments