Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की ली जानकारी

जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की ली जानकारी

देहरादून: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए चिन्हित किए गए पार्किंग स्थलों पर निर्माण कार्य किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई| बैठक में जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों के संबंध में की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को बताया कि प्रथम चरण में तीन मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं जिनमें नगर पालिका रुद्रप्रयाग के समीप, बदरीनाथ मार्ग एनएच 58 पेट्रोल पंप के समीप पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर 5 करोड़ रुपए से अधिक होने के कारण टीएसी के लिए नियोजन विभाग को प्रेषित किया गया है तथा चोपता बाजार के समीप पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर और टीएसी के उपरांत शासन को प्रेषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि गुप्तकाशी में पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर प्राप्त हो गया हैं| जिसमें भूमि लोनिवि के होने के कारण राजस्व एवं लोनिवि के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर भूमि स्थानांतरण की कार्यवाही गतिमान है। ब्यूंगगाड़ एवं फाटा में पार्किंग निर्माण के लिए मुख्य वन संरक्षक आईटी सेल देहरादून को डिजिटल मैप उपलब्ध कराए जाने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है तथा वन भूमि स्थानातंरण की कार्यवाही गतिमान है| गुलाबराय मैदान में पार्किंग निर्माण के लिए राजस्व एवं लोनिवि द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया है तथा वन भूमि स्थानांतरण की कार्यवाही गतिमान है।

जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थल के निर्माण के लिए वन भूमि स्थानांतरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शासन स्तर, नियोजन विभाग एवं मुख्य वन संरक्षक आईटी सेल देहरादून को प्रेषित किए गए प्रस्तावों पर समन्वय करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, सहायक अभियंता लोनिवि अजय थपलियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments