Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधदवा विक्रेता ने अश्लील विडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, चार माह...

दवा विक्रेता ने अश्लील विडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, चार माह तक करता रहा दुष्कर्म

देहरादून: दवा विक्रेता अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एक महिला से चार माह तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच महिला दो बार गर्भवती हुई लेकिन आरोपित और उसकी पत्नी ने उसका गर्भपात करवा दिया।

घटना की जानकारी जब महिला के पति को मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला दवा व अन्य मेडिकल का सामान लेने के लिए राजपुर रोड पर जाखन स्थित अपोलो फार्मेसी में जाती थी। वहां दवा विक्रेता अंशुल राणा ने महिला की जान पहचान हो गई। इस पर अंशुल ने महिला से कहा कि वह आपको दुकान में आने की जरूरत नहीं है वह दवाइयां घर ही पहुंचा दिया करेगा।

इस पर 29 सितंबर 2022 को आरोपित दवाइयां पहुंचाने के बहाने महिला के घर तक पहुंच गया और उसकी मंगवाई हुई दवाई के साथ नशे की गोलियां मिलाकर दे दी।

आरोप है कि जब घर में महिला बेसुध हो गई तो अंशुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना दी और इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

अक्टूबर महीने में महिला गर्भवती हो गई। महिला का कहना है कि जब उसने अंशुल को इस बारे में अपने पति को बताने की बात कही तो अंशुल ने उसे जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिला दी, जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया।

इसके बाद अंशुल ने महिला पर पति से अलग होकर उसके साथ शादी करने का दबाव बनाया। जब महिला ने आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

महिला का आरोप है कि जब उसका पति काम के सिलसिले में बाहर जाता था तो आरोपित उसके घर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। जनवरी 2023 में वह दोबारा गर्भवती हुई तो महिला ने अपने पति को सब कुछ बता दिया।

आरोपित अंशुल राणा की पत्नी पिंकी राणा ने महिला को अपने घर बुलाया और दोबारा उसका गर्भपात करवा दिया। महिला के पति की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित अुंशल राणा निवासी जाखन राजपुर रोड और उसकी पत्नी पिंकी राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments