Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री की पहल पर हरिद्वार जनपद के विधायकों ने उपलब्ध कराये विकास...

मुख्यमंत्री की पहल पर हरिद्वार जनपद के विधायकों ने उपलब्ध कराये विकास कार्यों के प्रस्ताव

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने व्यापक महत्व एवं जनहित के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को विधायकों द्वारा उनके विभाग से संबंधित जो भी प्रस्तावित योजना हैं, उसकी प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश दिएI

शनिवार को कैम्प कार्यालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर हरिद्वार जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से सम्बन्धित विधायकों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के लिये उपलब्ध कराये गये, दस-दस प्रस्तावित योजनाओं के, सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में किस योजना के लिये कितने बजट की आवश्यकता होगी, कितने समय में सम्बन्धित योजना पूर्ण हो जायेगी, योजना का कितनी जनसंख्या को लाभ पहुंचेगा समेत कई योजनाओं के सम्बन्ध में गहन विचार-विमर्श हुआ।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विधायकों द्वारा उनके विभाग से संबंधित जो भी प्रस्तावित योजना प्रस्तुत की है, उसकी प्रक्रिया पर आज की तिथि से ही कार्य करना प्रारम्भ कर दें। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में कहीं पर भी कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments