Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधनशे में धुत दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट, होश...

नशे में धुत दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट, होश में आने पर किया सरेंडर

देहरादून: नशे में धुत दामाद ने सास का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी I हत्या करने के बाद वह कई देर तक शव के पास बैठा रहा I फिर खुद सुबह नशा उतरने पर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया I

घटना सिडकुल थाना क्षेत्र की है I महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और सिडकुल थाना प्रभारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दामाद और सास के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। जिसके बाद नशे में दामाद ने सास की हत्या कर डाली। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिजनौर निवासी सुरेंद्र सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह सिडकुल क्षेत्र की ही महादेवपुरम कॉलोनी में रहता है। इसी कॉलोनी में कुछ दूरी पर उसके साथ बसंती भी किराए के मकान में रहती आ रही थी।

बीती रात सुरेंद्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपने साथ बसंती की गला दबाकर हत्या कर दी। रात में किसी को भी घटना का पता नहीं चला, सुबह जब सुरेंद्र का नशा उतरा उसने खुद पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए हत्या कुबूल की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments