Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयबीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा, फोन जब्त कर कर्मचारियों...

बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा, फोन जब्त कर कर्मचारियों को भेजा घर

देहरादून: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है I दफ्तर को सीज कर कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। साथ ही बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है।

बता दें कि दिल्ली के साथ ही बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 60-70 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीमें बीबीसी के दफ्तर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। दफ्तर में अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

कांग्रेस ने उठाये सरकार पर सवाल

वहीं बीबीसी पर आईटी के छापे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है’। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments