Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डचम्बा टनल पर दरारों की ख़बरें को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

चम्बा टनल पर दरारों की ख़बरें को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

-टनल का स्ट्रक्चर सुरक्षित: अपर जिलाधिकारी

टिहरी: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा- निर्देशन में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा एवं बीआरओ अधिकारी ने चम्बा टनल का सयुंक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण टनल में आई दरार की खबरों को लेकर किया गयाI निरीक्षण के बाद अपर जिलाधिकारी ने तकनीकी स्थिति के आधार पर बताया कि टनल के स्ट्रक्चर को कोई ख़तरा नहीं हैI

सोशल मीडिया में प्रसारित खबर चम्बा टनल में आई दरारे को लेकर अपर जिलाधिकारी एवं अवर अभियन्ता बीआरओ एन.एस. कोटवाल ने चम्बा टनल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अपर जिलाधिकारी ने बताया कि टनल निर्माण के कार्य में एक साथ कास्टिंग नहीं होता है, कास्टिंग पैचिंग में होता है और पैचिंग के बीच में ज्वाईंट छोड़े जाते हैं, और फिलर्स लगाए जाते है, ताकि फसाद अच्छा रहे। बताया कि इस तरह के ज्वाईंट हर टनल में होते हैं, जो गर्मियों में फैलते और सर्दियों में सिकुड़ते हैं, जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसमें चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि टनल का स्ट्रक्चर सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments