Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधट्रैक्टर पार्किंग को लेकर छिड़े विवाद ने लिया भयानक मोड, मीडियाकर्मी और...

ट्रैक्टर पार्किंग को लेकर छिड़े विवाद ने लिया भयानक मोड, मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ा

देहरादून: रविवार को नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में दो पक्षों में पार्किंग को लेकर टकराव हो गया I मामले ने इतना बड़ा मोड ले लिया कि गांव छावनी में तब्दील हो गया I

जानकारी के मुताबिक जेठुली गांव के बिट्टू कुमार, उमेश राय व बच्चा राय के बीच गंगा घाट के किनारे ट्रैक्टर पार्किंग को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष (उमेश राय) के लोग लाठी-डंडा और हथियार से लैस होकर पहुंच गए और पहले पक्ष (बिट्टू कुमार) के लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पांच लोगों को गोली लग गई।

इसके बाद दूसरे पक्ष से भी लोग हथियार लेकर जुट गए। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना सेआक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मीणा देवी पति उमेश राय के घर और पास में अवस्थित विवाह घर को आग के हवाले कर दिया। एक अन्य मकान को भी जलाने का प्रयास किया गया। एक गाड़ी को भी आग लगा दी गई।

बात यही नहीं थमी इस मामले के चलते सोमवार को एक बार फिर से तनाव भड़क गया है। रविवार को दर्जनों राउंड फायरिंग और आगजनी की घटना के बाद उपद्रवियों ने सोमवार सुबह फिर विवाह घर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने एक मीडियाकर्मी को भी पीटा और उसका कैमरा तोड़ दिया। 

पुलिस पूरी तरह से हालात पर काबू पाने में नाकाम साबित होती दिख रही है। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस बल को भी खदेड़ दिया। उपद्रवियों पर काबू पाने के दौरान एक एएसआई भी जख्मी हो गया है। कुछ घरों में लूटपाट की बात भी सामने आ रही है। 

बताया जा रहा है कि रविवार को फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने सोमवार को पुलिस पर फिर से पथराव किया है। मुख्य आरोपित सहित दो दर्जन से अधिक लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस लाइन से अतिरिक्त सौ जवानों को गांव में भेजा गया। पूरा गांव पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments