Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधलूट की 2 चेन व दो बाईकों के साथ चोर गिरफ्तार

लूट की 2 चेन व दो बाईकों के साथ चोर गिरफ्तार

देहरादून: नेहरूकाॅलोनी थाना पुलिस ने एक चोर को धर दबोचा है। जिसके पास से लूटी गयी दो चैन और दो बाईकें बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपराधियों की धड़पकड के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। इसी के अंतर्गत पुलिस नेे चोरियों के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर अपराधियों की तलाश जारी रखी है। जिसके चलते पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाईक चोर व चेन स्नेचर छेत्र में सक्रिय है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया । फलस्वरूप पुलिस को सफलता हाथ लग गयी।

बताया जा रहा है कि नेहरूकाॅलोनी थाना पुलिस ने चोरी व लूट की वारदात में सक्रिय एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम नजर निवासी कोटद्वार बताया रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की गयी दो चेन व दो बाईकें बरामद की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी को वर्तमान मे थाना अघ्यक्ष अनिल जोशी के निर्देशन पर पकड़ा गया है। इससे पूर्व भी यह शातिर अपराधी चोरी के मामले में जेल की हवा खा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments