Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआईएएस-पीसीएस समेत कई अफसरों के विभाग बदले

आईएएस-पीसीएस समेत कई अफसरों के विभाग बदले

देहरादून: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गयाI इसके साथ ही शासन ने सात आईएएस और छह पीसीएस समेत 14 अफसरों के विभागों में बदलाव कर दिया है।

तिवारी को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन व निदेशक पंचायती राज से मुक्त कर दिया गया है। उनके बाकी विभाग यथावत रखे गए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आईएएस बीके संत को आयुक्त खाद्य विभाग भी दिया गया है जबकि आईएएस आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज का भी प्रभार दिया गया है।

देहरादून की डीएम से उपाध्यक्ष एमडीडीए की जिम्मेदारी हटा दी गई है। आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पद पर हल्द्वानी भेजा गया है। देहरादून के संयुक्त मजिस्ट्रेट नंद कुमार को मसूरी का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

पीसीएस अफसर आशीष भटगांई को निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंत नगर कृषि विवि, ऊधमसिंह नगर व मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें रुद्रपुर मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। इस पद पर काबिज निधि यादव को समाज कल्याण विभाग की निदेशक बना दिया गया है। इस पद से मुक्त हुए बीएल फिरमाल को पंतनगर कृषि विवि में निदेशक प्रशासन एवं मॉनीटरिंग व यूएसनगर व मुख्य कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के पद से मुक्त कर जीएमवीएन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वित्त सेवा के अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता का दायित्व हटा दिया गया है। उनके बाकी प्रभार बने रहेंगे। एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया सचिव रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से मुक्त हो गए हैं। सचिव रेरा की जिम्मेदारी सुंदर लाल सेमवाल को दी गई है। सेमवाल बाध्य प्रतीक्षा में थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments