Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिमल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा दावा, बोले 2024 में देश की जनता पीएम...

मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा दावा, बोले 2024 में देश की जनता पीएम मोदी को सिखाएगी सबक

देहरादून: नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर राजनीतिक टकरार शुरू हो गई है I कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है I उन्होंने दावा किया है कि 2024 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी।

खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 में देश की जनता पीएम मोदी को सबक सिखाएगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। “गठबंधन सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी।” बताया कि अन्य दलों के साथ बातचीत चल रही है। हम लोकतंत्र और संविधान का पालन करेंगे, चाहे 100 मोदी या फिर 100 शाह आ जाएं।

इससे पहले, खरगे ने एक रैली करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने नगालैंड को लूटा है। उन्होंने कहा, “बीते 20 सालों में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और बीजेपी ने नगालैंड को लूटा है। अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे।”

 आगे कहा कि भाजपा की राजनीति का उद्देश्य नागाओं की स्वदेशी और अनूठी संस्कृति को नष्ट करना है। नगालैंड के लोगों को नगालैंड की संस्कृति और ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति पर इस हमले के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments