Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डरेलवे सुरंग निर्माण: विस्फोटकों के उपयोग पर लोगों का गहरा आक्रोश

रेलवे सुरंग निर्माण: विस्फोटकों के उपयोग पर लोगों का गहरा आक्रोश

श्रीनगर: जीआईटीआई मैदान से जाने वाली रेलवे सुरंग निर्माण में भारी विस्फोटकों का उपयोग किए जाने पर लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इसको लेकर सुरंग निर्माण स्थल के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन व आरवीएनएल की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। लोगों का कहना हैं कि प्रशासन की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जबकि विस्फोटों से उनके घरों को भारी खतरा पैदा हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी ने कहा कि विस्फोटकों के उपयोग से 50 से अधिक घरों में गहरी दरारें आ गई हैं। जिससे लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन, आरवीएनएल व कार्यदाई कंपनी को इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है। बावजूद विस्फोट लगातार जारी हैं। दूसरी ओर जीआईटीआई मैदान में लगी क्रशर मशीनों के कारण तिवाड़ी मोहल्ला व ट्रेजरी मोहल्ला के लोगों के घरों में धूल घुस रही है। साथ ही शोरगुल के कारण उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है।

छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला व एसआई रविंद्र रमोला के समक्ष भी लोगों ने अपना आक्रोश प्रकट किया। तहसीलदार ने कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। तहसीलदार ने कहा कि टेक्निकल कमेटी की ओर से सर्वे कराया जाना प्रस्तावित है। तब तक विस्फोटकों का उपयोग न हो ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments