Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए...

मुख्य सचिव ने संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर की चर्चा

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की ने उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की शासी निकाय की प्रथम बैठक ली। बैठक में संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई।

गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का अवलोकन कर उनको भी प्रदेश में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के मध्य संस्कृत गान आदि प्रतियोगिताओं का अधिक से अधिक को आयोजन किया जाए। साथ ही, प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का भी अधिक से अधिक आयोजन करते हुए इसमें छात्र छात्राओं के साथ ही आचार्यों का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

बैठक में सचिव चंद्रेश यादव ने बताया कि उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा विश्वभर में उपलब्ध संस्कृत अभिलेखों को एकत्रित कर पुस्तकालय एवं अभिलेखागार बनाकर संस्कृत साहित्य के परिवर्द्धन एवं शोध को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। साथ ही संस्कृतमय वातावरण के निर्माण हेतु मंडल स्तरीय, जनपद स्तरीय एवं राज्य स्तरीय विविध संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इस अवसर पर निदेशक संस्कृत शिक्षा एवं सचिव उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी एस. पी. खाती सहित अन्य अधिकारी एवं अधिशासी निकाय के सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments