Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचम्पावत में सैर पर निकले सीएम धामी, चाय की चुस्की के साथ...

चम्पावत में सैर पर निकले सीएम धामी, चाय की चुस्की के साथ लोगों से जाना हालचाल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत भ्रमण के दौरान शुक्रवार प्रातः सैर पर निकले। इस दौरान उन्होंने चाय की चुस्की लेते हुए लोगों से बातचीत की I साथ ही सरकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की I

सीएम भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान में पहुंचे और सबसे पहले सूर्य नमस्कार किया फिर चाय की चुस्की ली। उन्होंने नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। साथ ही सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने नागनाथ वार्ड होते हुए वहा पर पानी भर रही महिला से बातें की और पेयजल की स्थिति के बारे में जाना, जिस पर महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि पानी नियमित आ रहा है। उसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए गोरलचोड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से भी बात कर उनके हाल चाल जाने ।

गौरलचौड़ मैदान पंहुचकर मुख्यमंत्री ने वहॉ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की प्रेक्टिस कर रहे युवाओं से बातें की और उनका उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments