Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिअपने मित्रों के लिए सत्ता चला रहे हैं पीएम मोदी : सोनिया...

अपने मित्रों के लिए सत्ता चला रहे हैं पीएम मोदी : सोनिया गांधी

देहरादून: छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में कांग्रेस के 85वां पूर्ण अधिवेशन चल रहा है I अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा I

अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस नेता सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस ने सभी स्वायत्त एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए नहीं अपने मित्रों के लिए सत्ता चला रहे हैं। सोनिया ने इसी के साथ राहुल गांधी की तारीफ भी की।  

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना होगा और लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ानी होगी ताकि अपने संदेश स्पष्टता के साथ दे सकें। सोनिया ने आगे कहा कि भाजपा नफरत की आग में घी डालने का काम कर रही है और अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों को निशाना बना रही है। कांग्रेस नेता ने इसी के साथ कहा कि यह समय पार्टी और देश के लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि भाजपा ने हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है।

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के लिए लड़ते हैं। हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं और उनके सपने पूरे करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे। उन्होंने इसी के साथ कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है।

साथ ही उन्होंने इस दौरान अपने भाषण में राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने बहुत अच्छा काम किया। कहा कि जिस तरह से राहुल ने इस यात्रा में लोगों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना वो काबिले तारीफ है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments