Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeहादसासो रहे मजदूरों पर पलटा एमसीडी का ट्रक

सो रहे मजदूरों पर पलटा एमसीडी का ट्रक

देहरादून: दिल्ली में एक ट्रक ने कई मजदूरों को कुचल दिया| इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और पिता-पुत्र शामिल हैं। यह हादसा आनंद पर्वत थाना इलाके में हुआ।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और 4 साल के बच्चे अनुज के रूप में हुई है, जबकि 5वां शख्स घायल बताया जा रहा है। उसकी पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमेश और सोनम पति-पत्नी थे। कल्लू और अनुज पिता पुत्र थे। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला है कि तेज गति से आ रहा ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क निर्माण में लगे मजदूरों पर पलट गया। सभी एमपी के टीकमगढ़ के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। ट्रक चालक का अभी पता नहीं चल सका है। आगे की जांच चल रही है। 

पुलिस ने बताया कि रात में करीब 1:27 बजे थाना आनंद पर्वत पर ट्रक पलटने की पीसीआर कॉल आई और बताया गया कि 4-5 लोग फंसे हुए हैं। जब पुलिस मुख्य रोहतक रोड पर मौके पर पहुंची तो वहां पर एमसीडी का एक ट्रक पलटा हुआ मिला। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को उठा लिया गया और उसके नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक किल्लू को पास के जीवन माला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।

वहीं सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत के मामले में मृतकों के परिवार एवं परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि पुलिस इस पर कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। घटना और पुलिस की कार्यशैली से नाराज मजदूरों ने चक्का जामकर दिया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments