Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने टिहरी को दी पांच अरब 33 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी को दी पांच अरब 33 करोड़ की सौगात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल को बड़ी सौगात दी I उन्होंने टिहरी में पांच अरब 33 करोड़ 20 लाख 89 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जनपद के सभी 6 विधानसभाओं की विकास योजनायें शामिल रही।

शनिवार को सीएम धामी दो दिवसीय भ्रमण पर टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई टिहरी पीआईसी मैदान में पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री टिहरी प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी टिहरी पहुंचे। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, विजय सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सीएम धामी ने 1 अरब 58 करोड़ 21 लाख 4 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण और 3 अरब 74 करोड़ 99 लाख 85 हजार की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया I

टिहरी, धनोल्टी, घनसाली, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर व देवप्रयाग विधानसभाओं के लिए क्रमश: 56 करोड़ 5 लाख 87 हजार, 21 करोड़ 92 लाख 35 हजार, 1 अरब 64 करोड़ 89 लाख 82 हजार, 76 करोड़ 99 लाख 84 हजार, 1 अरब 36 लाख 30 हजार व 47 करोड़ 8 लाख 27 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

जबकि इसके अतिरिक्त समस्त विधानसभाओं के लिए 65 करोड़ 88 लाख 27 हजार की योजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया । सीएम ने कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व 93 योजनाओं का शिलान्यास किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments