Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने नगर निगम के साथ मिलकर चलाया सफाई अभियान

सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने नगर निगम के साथ मिलकर चलाया सफाई अभियान

देहरादून: सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने नगर निगम, देहरादून के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया। क्लब के सदस्यों ने बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, देहरादून के परिसर से प्रारम्भ करते हुए परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सफाई की। इस अभियान में नगर निगम, देहरादून ने भी सहयोग दिया।

शनिवार को सचिवालय बैडमिण्टन क्लब के सदस्यों एवं नगर निगम, देहरादून के कर्मियों ने परेड ग्राउण्ड के चारों ओर बिखरी पॉलिथीन की थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स इत्यादि के पैकेट एकत्रित किये गये। परेड ग्राउण्ड के चारों ओर अत्यधिक मात्रा में कूड़ा बिखरा हुआ रहता है। शहर के मध्य स्थित होने तथा खेल के मैदान के कारण यहाँ पर अत्यधिक मात्रा में लोगों की आवाजाही रहती है। लोग अपने साथ लाई गयी खाद्य सामग्री के सेवन के उपरांत थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतल इत्यादि इधर-उधर फेंक देते हैं। नगर निगम, देहरादून की ओर से क्लब को दस्ताने, कूड़ा निस्तारण थैलियाँ तथा इकट्ठा किये गये कूडे़ को डपिंग ग्राउण्ड तक ले जाने के लिए वाहन भी दिया गया। इस अभियान के दौरान 2 ट्राली कूड़ा एकत्र किया गया।

क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल ने बताया कि, क्लब खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में अपना योगदान देता रहता है। पूर्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के विरूद्ध एवं जीरो वेस्ट के संबंध जागरूकता लाने के लिए क्लब कार्य करता रहा है। उन्होंने लोगों से यह अपील की कि कूड़े को कूड़ेदान में डाला जाय। जब तक व्यक्ति स्वयं में यह अनुशासन नहीं लायेगा, तब तक स्वच्छता अभियान का उद्देश्य को पूरा नहीं होगा।

इस अवसर पर क्लब के महासचिव प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव जे.पी. मैखुरी एवं संजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर नेगी, संदीप कुमार, राजीव नयन पाण्डे, डॉ. आशीष कुमार मिश्र, रमेश बर्त्वाल, सुनील लखेड़ा, देवेन्द्र रावत, राजेन्द्र रतूड़ी, शारदा शर्मा, गोदावरी रावत तथा क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments