Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहोमगार्ड को सरकार ने दिया होली का तोहफा

होमगार्ड को सरकार ने दिया होली का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने होमगार्ड विभाग में अवैतनिक अधिकारियों से जुड़ा एक आदेश जारी किया है। जिसमें इन अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई है। शासन के इस आदेश के बाद विभाग में आवेदन अधिकारियों के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

उत्तराखंड होमगार्ड विभाग में कार्यरत अवैतनिक अधिकारियों को होली से पहले सरकार ने खुशखबरी दी है। दरअसल, काफी समय से प्रस्तावित विभाग के अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अवैतनिक अधिकारी जिसमें प्लाटून कमांडर सहायक कंपनी कमांडर और कंपनी कमांडर शामिल हैं, इन सभी के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
शासन ने अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय को 1500 प्रति माह बढ़ाया गया है। इससे अब इनका वेतन 26,500 हो जाएगा। इसके अलावा अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय को 1700 रुपये प्रतिमाह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 26,700 हो जाएगा। उधर अवैतनिक कंपनी कमांडर का मानदेय 2000 रुपये प्रति माह बढ़ाया गया है। जिससे इनका वेतन 27,000 रुपए प्रति माह हो गया है। अवैतनिक अधिकारियों को होमगार्ड से अधिक मानदेय के रूप में प्रतिमाह यह धनराशि दी जाती थी जिसमें 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

बता दें कि राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पिछले कुछ समय में होमगार्ड की सहूलियत को लेकर कुछ नए फैसले किए गए हैं। खासतौर पर आईजी केवल खुराना के होमगार्ड की जिम्मेदारी लेने के बाद से ही कुछ नए बदलाव भी देखने को मिले हैं। उधर अब अवैतनिक अधिकारियों के लिए शासन ने मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर आदेश जारी कर होली से पहले उन्हें तोहफा दिया है।

होमगार्ड विभाग की तरफ से इसके लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री ने भी होमगार्डस के वेतन से जुड़ी घोषणा भी की थी। पूर्व में सभी होमगार्ड कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी का फैसला लिया जा चुका है। पूर्व में जहां करीब 13,500 रुपये राज्य के होमगार्ड को दिए जाते थे तो वहीं इनके वेतन में बढ़ोत्तरी करते हुए अब 25,000 रुपये तक होमगार्ड्स पा रहे हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद अवैतनिक अधिकारियों के वेतन में भी कुछ बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई जा रही थी। जिसे सरकार से मंजूरी देते हुए शासन ने इस पर आदेश जारी कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments