Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधनाबालिग के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी सहित पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सेलाकुई निवासी एक महिला ने सेलाकुई थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सौतेला पिता नाबालिग पुत्री के साथ बीती जुलाई से लगातार गलत काम करता आ रहा है। विरोध करने पर गाली गलौच करता है और जान से मारने की धमकी देता है।

महिला ने तहरीर में बताया कि पहले तो उसने लोकलाज के चलते कोई शिकायत नहीं की और उसके पति ने भी माफी मांग ली थी और कहा कि वह अब से ऐसा नहीं कुछ नहीं करेगा। लेकिन उसके बाद भी उसकी हरकते बंद नहीं हुई और विरोध करने पर गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है।

पुलिस के अनुसार आरोपी समुदाय विशेष का है। जिस पर पुलिस ने मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments