Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए मार्गों पर बढ़ाई जाय स्वास्थ्य सुविधायें: मुख्य...

सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए मार्गों पर बढ़ाई जाय स्वास्थ्य सुविधायें: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण किए जाने के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधायें बढ़ाए जाने की आवश्यकता बताया। उन्होंने इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ले ली जाए। साथ ही, यात्रा के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य की जांच की जाए। इससे कम आयु के लोगों को जो देखने में अस्वस्थ प्रतीत हो रहे हैं, उनका भी मेडिकल चेकअप किया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के बाद से लगातार यात्रियों को चारधाम यात्रा के दौरान आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी के अलावा वह क्या करें क्या न करें इसको लेकर कॉल, मैसेज, ऑडियो मैसेज आदि के माध्यम से जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्य सचिव ने पैदल मार्गों में मेडिकल रिलीफ कैंप्स की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने फर्स्ट रेस्पोंडर्स की संख्या भी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि होटल और धर्मशाला संचालकों को भी फर्स्ट रेस्पोंडर्स की व्यवस्था किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। एक ओर जहां होटल आदि में यात्रियों को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को समय पर ठीक किया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर पैरामेडिकल को भी रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पैरामेडिकल बेरोजगार युवाओं को शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कराए जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाओं, फर्स्ट रेस्पोंडर्स, डॉक्टर्स की यूनिफॉर्म निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए हैं| कहा यूनिफॉर्म के साथ ही सभी हेल्थ फैसिलिटीज का एक विशेष रंग भी निर्धारित किया जाए ताकि श्रद्धालु दूर से ही इन स्वास्थ्य सुविधाओं और हेल्थ वर्कर को पहचान सकें।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछली यात्राओं में इन स्थानों में कार्य कर चुके लोगों से क्षेत्रों में व्यावहारिक समस्याओं को जानकर उनके निराकरण के लिए योजनाएं तैयार किया जाए। कहा कि चारधाम यात्रा में कार्य करने के इच्छुक डॉक्टर्स से भी आवेदन मांगे जाएं। इससे चारधाम यात्रा मार्गों में डॉक्टर्स की उपलब्धता में काफी सुधार होगा।

इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, आर. राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनिता शाह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments