Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधबुजुर्ग महिला की गला रेतकर की हत्या

बुजुर्ग महिला की गला रेतकर की हत्या

देहरादून: घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की अज्ञात ने गला रेतकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पड़ताल करने में जुट गयी है।

पुलिस के अनुसार भंडारी बाग निवासी बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पूछताछ करने पर पुलिस को मृतका के स्‍वजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। इस मामले में पुलिस ने किसी जान पहचान के व्‍यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था। फिल्हाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments