Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ

सीएम धामी ने किया मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य के साथ सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे।

इस मौके पर नसीम ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुर्ननिर्माण और जीर्णोद्वार के लिए प्रतिबद्ध है। आध्यात्मिक एवं धार्मिक रूप से उत्तराखंड को देवी-देवताओं की भूमि माना जाता है। यही कारण है कि गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को भगवान केदारनाथ की भूमि मानते हुए जहां केदारखंड पुकारा जाता है वहीं कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों को कैलाश मानसरोवर की भूमि मानते हुए मानसखंड कहा जाता है।

बता दें कि प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहाँ आते हैं।  होली के अगले दिन यानी आज नौ मार्च से शुरू हो चुके पूर्णागिरि मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में छह सेक्टर बनाए गए हैं।

बताया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर सेक्टर में तहसीलदार पिंकी आर्या को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा भैरव मंदिर से काली मंदिर तक सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आरके यादव को, काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक लोनिवि के एई विभोर गुप्ता को, ककरालीगेट से ठुलीगाड़ तक जल संस्थान के एई बीएस कुवार्बी, टनकपुर सेक्टर में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी को और बनबसा मेला क्षेत्र सेक्टर में नगर पंचायत ईओ राकेश कोटिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments