Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डब्रेक फेल होन के बाद सोए यात्रियों के उपर चढ़ी बस,पांच की...

ब्रेक फेल होन के बाद सोए यात्रियों के उपर चढ़ी बस,पांच की मौत, तीन गंभीर

देहरादून: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में ब्रेक फेल होने से सो रहे तीर्थयात्रियों के ऊपर  एक बस चढ़ गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे है।  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्ताल में उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार तड़के पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया. बस की चपेट में आने से पांच तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा तब हुआ जब बस के ब्रेक ने काम नहीं किया और पार्किंग में सो रहे तीर्थयात्रयों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्यों का उपचार किया जा रहा है। यही सभी तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे है।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments