Latest news
गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में मौसम खराब,ओलों के साथ जमकर बरसा पानी

नैनीताल में मौसम खराब,ओलों के साथ जमकर बरसा पानी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में रविवार मौसम फिर बिगड़ गया। ओलों के साथ जमकर पानी बरसा। सैलानियों की खूब फजीहत हुई।

नैनीताल में सुबह के समय तीखी धूप खिली हुई थी। मगर दिन चढ़ते ही घने बादल आसमान में छा गए और अपरान्ह 11 बजे से मौसम ने तांडव दिखाना शुरू कर दिया। ओलों के साथ बरसे पानी ने लोगो को जहां के तहां ठिठकने को मजबूर कर दिया। इस बीच  स्नो व्यू, चिड़ियाघर, वॉटर फॉल, सरिता ताल, केव गार्डन व हिमालय दर्शन की सैर पर गए सैलानी वहीं फसे रह गए। दोपहर तक लगातार बारिश जारी थी।  

वीकेंड में बड़ी संख्या में सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंचे हुए हैं। जिसके चलते नगर में काफी चहल पहल भी है। मगर बारिश ने सारा खेल खराब कर दिया। होटलों के अधिकांश कमरे पैक हैं और पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से फुल हैं। इधर कैंची धाम आने वाले श्रद्धालु पर्यटक भी अधिकांश संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं। जिस कारण नगर के पर्यटन कारोबार ने वृद्धि हुई है। जी आई सी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 100 व न्यूनतम 50 फीसद दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments