Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डएटीएम लूटने पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा रंगे हाथ, लाखों की...

एटीएम लूटने पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा रंगे हाथ, लाखों की चोरी होने से बाल-बाल बची

हरिद्वार: एटीएम लूटने पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा I हालांकि पुलिस के पहुंचने तक बदमाशों ने एटीएम तोड़ दिया था पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाखों के कैश की चोरी होने से बचा ली I बदमाशों के पास से घातक हथियार व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती  रात करीब 2.30 बजे चेतक पर तैनात पुलिसकर्मी सुनील राणा व गजय तोमर को गश्त के दौरान जगजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के अंदर से कुछ आवाजे सुनाई दी। नजदीक जाने पर जेनरेटर की आड़ लिए एक लड़का दिखने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर पूछताछ की। लड़के ने अन्य साथियों के साथ मिलकर एटीएम तोड़कर डकैती डालने की योजना के बारे में बताया। जिसकी सूचना तत्काल ही दोनो कर्मियों ने थाने को दी।

सूचना मिलने पर जल्द ही थाने से अन्य फोर्स मौके पर पहुंची और एटीएम के अंदर घुसे अन्य बदमाशों को सुझबुझ दिखाते हुए पकड़ लिया गया। बदमाशों के पास से तमंचे, एटीएम तोड़ने के लिए लाई गई हथौड़ी, कुल्हाड़ी, मिर्ची पाउडर व अन्य सामान बरामद हुआ। हालांकि इस दौरान आरोपियों द्वारा एटीएम मशीन तोड़ ली गई थी, लेकिन इससे पहले कि बदमाश पैसे निकालते पुलिस में उन्हे दबोच लिया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अमन पुत्र मुकेश, अभिषेक पुत्र सीधक सिंह निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर, विशाल पुत्र रवि, दीक्षांत पुत्र विनोद व नरेश पुत्र सेवाराम निवासी फेरपुर पथरी बताया।

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया है। बैंक प्रबंधन से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उस समय एटीएम मशीन में 13 लाख 54 हजार रूपये मौजूद थे। जिन्हे पुलिस सर्तकता के वजह से बचा लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments