Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराजपुर स्थित डीआइटी के निकट शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

राजपुर स्थित डीआइटी के निकट शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र में डीआइटी के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अमजद अपने परिवार के साथ राजपुर डीआइटी के निकट रहता था। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे से मिला। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजपुर थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र चैहान ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments