Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी-दून हाईवे पर खाई में गिरी बस. दो की मौत, कई घायल

मसूरी-दून हाईवे पर खाई में गिरी बस. दो की मौत, कई घायल

देहरादून: मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार दोपहर एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, बस में 35 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार दो महिलाओं की मौत हो गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। खबर के अनुसार तीन लोग गंभीर घायल हैं, जबिक 19 घायलों को देहरादून के सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। जहां बस अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गयी। दुर्घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लग गयी। बताया जा रहा है कि बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवार जाम को हटवाया।

आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला गया। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।घायलों की मदद के लिए के लिए 108 इमरजेंसी सेवा भी मौके पर मौजूद रही। वहीं हादसे की खबर से मसूरी से लेकर देहरादून तक हड़कंप मच गया। इस हादसे में हताहतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। ऐसी आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments