Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअचानक सामने आया गुलदार,अनियंत्रित होकर बाइक सवार खाई में गिरा

अचानक सामने आया गुलदार,अनियंत्रित होकर बाइक सवार खाई में गिरा

रानीखेत: अचानक गुलदार के सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। लगभग 13 घंटे चली खोजबीन के बाद उसे 200 फीट गहरी खाई में बदहवास हालत में देखा गया| व्यक्ति को गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया|

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, (तहसील मुख्यालय के समीपवर्ती तड़ी निवासी) भीम सिंह नेगी रविवार शाम बाइक से अपने गांव की ओर रवाना हुआ। सिंगोली – चलसिया पडोली मोटर मार्ग पर काला पहाड़ के समीप पहुंचा ही था कि जंगल से एकाएक गुलदार सड़क पर उतर आया। गुलदार को सामने देख भीम सिंह बाइक पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन समेत खाई में जा गिरा।

भीम के देर तक घर न पहुंचने पर स्वजन चिंतित हो उठे। खोजबीन शुरू की गई पर कुछ पता नहीं लग सका। अनहोनी की आंशका से परेशान स्वजनों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी। राजस्व उपनिरीक्षक गनियाद्योली प्रियंका जोशी की अगुवाई में रातभर उसकी तलाश की गई। सुबह करीब नौ बजे के आसपास भीम बदहवास हालत में 200 फीट गहरी खाई में गिरा दिखा।

राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया| भीम को बमुश्किल खाई से बाहर निकाल निजी वाहन से गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ग्रामीण के उपचार में जुट गए हैं।

राजस्व उपनिरीक्षक प्रियंका ने बताया कि लगातार गुलदार के हिसंक होने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। मामले की सूचना वन विभाग को भी भेज दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा के अनुसार क्षेत्र में टीम भेज जनसुरक्षा के कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments